
छत्तीसगढ़
CG BREAKING NEWS : शिक्षकों की कमी के चलते ,धरने पर बैठे जामगांव हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थी
By Dinesh chourasiya
फिंगेश्वर। CG : फिंगेश्वर के जामगांव हायर सेकंडरी स्कूल में स्कुल के बच्चों ने शिक्षको की कमी के चलते स्कूल में तालाबंद कर धरना प्रदर्शन किया हैं। जहाँ स्कूल के सामने ही विद्यार्थियों ने स्कुल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और नारेबाजी करते नज़र आएं। स्कूली बच्चों की मांग हैं कि, नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएं। क्योंकि स्कुल में शिक्षकों की कमी हैं। छात्र स्कूल के प्राचार्य से भी क्षुब्ध हैं और उन्हें हटाने की भी मांग कर रहे है। लगभग 300 स्कूली छात्र छात्राएं स्कूल के सामने प्रदर्शन कर रहें हैं।

















