छत्तीसगढ़

भिलाई के पावर हाऊस चौक में शराब के लिए रंगदारी आटो ड्राइवर को जमकर पीटा ऑटो वाहन में तोड़फोड़ जांच में जुटी पुलिस

By Dinesh chourasiya

 

 

भिलाई के पावर हाऊस चौक में सवारी का इंतजार कर रहे आटो ड्राइवर से आरोपी युवक ने शराब पीने के लिए रूपये मांगे और जब उसने मना कर दिया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। अन्य आटो चालकों ने जब बीच-बचाव किया तो आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ।
घटना कल रात की है जब सेक्टर 11 जोन 1 मार्केट, डी लाईट ड्राइक्लीनर्स के पीछे, खुर्सीपार निवासी इरशाद (29 वर्ष) रात्रि करीबन साढ़े 8 बजे अपनी आटो क्रं सीजी-07-एजेड-4611 को पावर हाउस चौक स्थित आरके फिटनेस के सामने खड़ा कर सवारी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान 19 वर्षीय मनीष सिन्हा वहां आया और इरशाद से शराब पीने के लिए धमकाते हुए रूपये मांगने लगा। इरशाद ने उसको पैसा देने से मना किया तब वह गुस्से में गाली गलौज करते हुए धमकाने लगा। मनीष ने कहा तू मुझे जानता नहीं है क्या, यही जान से मार दूंगा। जब इरशाद ने कहा रूपये नहीं हैं तो आरोपी मनीष पास ही पड़ी फर्शी उठा आटो में तोड़फोड़ करने लगा। इरशाद के रोकने पर आरोपी द्वारा मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। इरशाद के गले के पीछे व बाएं हाथ में चोट आई है। इरशाद को पिटता देख मो नौशाद मंसूरी और सलमान जब बीच बचाव करने लगे तो मनीष मौके से भाग गया। छावनी पुलिस ने पीड़ित इरशाद की रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 506 बी, 327, 427 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।”

Related Articles

Back to top button