Uncategorized

भिलाई में एयर गन (पिस्टल) दिखाकर आहाता के गल्ले से ₹5,400 रूपये की लूट 

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 23.10.2026 को प्रार्थी जैकी जायसवाल, उम्र 31 वर्ष, निवासी साईं नगर, कैंप-01, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग द्वारा थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 22.10.2026 को शाम लगभग 07:30 बजे वह अपने आहाते में बैठकर ग्राहकों को सामान दे रहा था। इसी दौरान आरोपी गोपी तिवारी वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए गल्ले में हाथ डालने लगा। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी ने अपने पास रखी काले रंग की पिस्टलनुमा एयर गन दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तथा गल्ले से ₹5,400 नगद निकालकर ले गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 720/2026, धारा 296, 309(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 28 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रार्थी के अनुसार, आरोपी द्वारा गल्ले में रखी नकदी लेने का प्रयास करने पर मना किया गया, जिसके बाद आरोपी ने एयर गन दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और ₹5,400 नगद लूटकर फरार हो गया

देशी कंपोजिट शराब भट्टी स्थित आहाता, साक्षरता चौक के सामने, थाना छावनी क्षेत्र, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

*आरोपी

गोपी तिवारी उम्र 27 वर्ष, निवासी लाल बहादुर आटा चक्की के पास, उड़िया मोहल्ला, कैंप-02, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

1.एयर गन (पिस्टल) काले रंग की एक
2.कैंची एक नग
3.नगदी रकम ₹1,250

 

 

Related Articles

Back to top button