
छत्तीसगढ़
एसपी जितेंद्र शुक्ला ने 2 आरक्षकों को सस्पेंड किया दोनों अपने अधिकारियों के करीबी होने का फायदा उठाकर बेखौफ संदिग्ध आचरण अपनाए हुए थे
By Dinesh chourasiya
भिलाई| एसपी जितेंद्र शुक्ला ने ड्यूटी के दौरान संदिग्ध आचरण वाले दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। दोनों आरक्षकों में एक भिलाई नगर सीएसपी स्क्वाड में पदस्थ रोहन दुबे और स्मृति नगर चौकी में पदस्थ सिपाही आशीष प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है। दोनों अपने अधिकारियों के करीबी होने का फायदा उठाकर बेखौफ संदिग्ध आचरण अपनाए हुए थे। हाल ही में दोनों ने एक मामले में एक लाख रुपए ले लिए थे, जबकि वो मामला वरिष्ठ कार्यालय से कार्रवाई के लिए भेजा गया था। लेकिन दोनों कार्रवाई न करने की एवज में पैसे की मांग करने लगे। शिकायत वरिष्ठ कार्यालय तक पहुंच गई। एसपी ने कार्रवाई की।







