छत्तीसगढ़
CG में मेडिकल टेस्ट के लिए लेकर जा रही थी पुलिस चकमा देकर नाली में छिप आरोपी , फिर पुलिस ने ऐसा दबोचा आरोपी को
By Dinesh chourasiya
अंबिकापुर। अंबिकापुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नशीली इंजेक्शन बेचने के आरोप में गिरफ्तार एक बदमाश मेडिकल चेकअप के लिए ले जाते वक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे बनरास रोड के किनारे बनी नाली से बाहर निकालकर गिरफ्तार किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.







हालांकि, पुलिस जब उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंची तब आसपास के लोगो ने पुलिस को नाली में उसके छिपे होने की बात बताई. जिसके बाद पुलिस के जवानों ने नाली के भीतर से उसे पकड़कर बाहर निकाला और उसे अपने साथ ले गए. इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
देखें वायरल Video












