छत्तीसगढ़

CG में बलौदाबाजार की घटना को लेकर कांग्रेसियों ने धरना देकर की इस्तीफे की मांग

By Dinesh chourasiya

(रतनाकर अलवा संवाददाता लोकस्वर टीवी दुर्ग) : दुर्ग। बलौदा बाजार जिले में जैतखाम का अपमान और लचर कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा दुर्ग में जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
मंगलवार को हिंदी भवन के सामने आयोजित धरना प्रदर्शन में दुर्ग जिले के सभी दिग्गज नेता शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा की सरकार को प्रदेश में 5 – 6 महीने ही हुए हैं। हत्याएं, लूट पाट सहित के घटनाएं घट रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह लचर है। राज्य सरकार इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। बलोदा बाजार की घटना में कई बेगुनाह को गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेसियों ने कहा कि एक समाज के ऊपर जो प्रहार किया गया है वह निंदनीय है।

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरेशी, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, आर एन वर्मा, राजेंद्र साहू, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई महापौर नीरज पाल, पार्षद रामानंद मोर्या सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button