छत्तीसगढ़

CG के GPM में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश : सरगुजा-बस्तर संभाग में 5 दिन तक गिर सकता है पानी; बीजापुर-सुकमा में अटका मानसून होगा एक्टिव दुर्ग सहित कई जिले में आज बारिश की संभावना 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज अंधड़ और बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले 5 दिनों तक सरगुजा, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश के आसार हैं। इसी दौरान बीजापुर और सुकमा में अटका हुआ मानसून रायपुर समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में सक्रिय होगा।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जोरदार बारिश हो रही है। इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।
सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान बलरामपुर में 41.5 डिग्री रहा। सबसे कम 20.3 डिग्री तापमान नारायणपुर में रहा। अगले 24 घंटे के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। वहीं, कांकेर में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हैं।

​​​​​​​पिछले 24 घंटे के दौरान ​​​​​बस्तर में अच्छी बारिश

समुद्र से आ रही नमी के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर में कई जगहों पर अच्छी वर्षा हुई। बीजापुर में 50 मिमी तक बारिश हुई। बास्तानार में 20, लोहंडीगुड़ा, लैलुंगा और घरघोड़ा में 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई।

सोमवार को राजधानी रायपुर में आसमान में बादल छाए रहे। दिन का तापमान भी थोड़ा कम रहा। अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया, लेकिन गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे।

कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को ऐसा रहा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने के आसार नहीं है। इसके बाद दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। सोमवार को रायपुर में दिन का तापमान 38.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा था।

वहीं, बिलासपुर में दिन का पारा 38.4 डिग्री, अंबिकापुर में 38.5 डिग्री तापमान रिकॉ​​​​​र्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। जगदलपुर में दिन का तापमान 34.6 डिग्री रहा, जो औसत से 2.6 डिग्री ज्यादा था। दुर्ग में दिन का पारा 39.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

इन जिलों में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक आज सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर और नारायणपुर में बारिश के आसार हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button