छत्तीसगढ़

भिलाई के राधिका नगर में स्कूल प्रबंधक ने टीका लगाने से रोका विद्यार्थियों को तो बजरंग दल ने किया स्कूल का घेराव जानिए पूरा मामला है क्या

By Dinesh chourasiya

भिलाई में राधिका नगर स्थित शिवा पब्लिक स्कूल प्रबंधन को विद्यार्थियों को टीका लगाने से रोकना महंगा पड़ गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जैसे ही इसकी जानकारी हुई उन्होंने स्कूल प्रबंधन का घेराव कर दिया। बजरंग दल के नेताओं का कहना है कि हिंदू छात्र छात्राओं को किसी भी स्कूल में टीका लगाकर आने से रोकना गलत है।

बजरंग दल के संयोजक रवि निगम ने बताया कि 17 अगस्त को उन्हें सूचना मिली थी कि राधिका नगर स्थित शिवा पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने हिन्दू छात्रों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करना शुरू कर दिया है। उन्होंने छात्रों को माथे में टीका लगाने से मना किया है। हाथ में कलावा बांधने पर रोक लगाई है। इसके बाद बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्कूल का घेराव कर दिया। विरोध प्रदर्शन के बाद स्कूल के प्रिंसिपल अन्य अन्य पदाधिकारियों ने लिखित में माफीनामा दिया। साथ ही साथ यह आश्वासन दिया कि वो दोबारा ऐसा कृत्य नहीं करेंगे। बजरंग दल ने सभी स्कूलों को चेतावनी दी है की हिंदू भाई बहनों को अपने हिंदू धर्म का पालन करने से किसी ने रोका या कुछ गलत किया तो छत्तीसगढ़ बजरंग दल इसका विरोध करेगा।

घेराव के दौरान दुर्गा वाहनी ज्योति शर्मा, विभाग सह संयोजक कुशल तिवारी, दुर्ग जिला संयोजक रवि भारती, जिला सह मंत्री ऋतिक सोनी, जिला उपाध्यक्ष कमल साव, जिला सुरक्षा प्रमुख अनिल बहरा, जिला सह सुरक्षा प्रमुख योगेश वर्मा, जिला सत्संग प्रमुख इंद्रजीत महाराज सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button