
छत्तीसगढ़
CG में : बहन के साथ अवैध संबंध तो भाई ने चाकू मारकर कर दी अपने ही साढू की हत्या, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
By Dinesh chourasiya
बिलासपुर के थाना सकरी अंतर्गत अवैध सम्बन्ध को लेकर एक भाई ने अपने ही साढू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुंदन डोम आरोपी राजा डोम का सगा साढू भाई था। जिसका अवैध संबंध राजा डोम की बहन के साथ था। राजा ने कई बार कुंदन को समझाइश भी दी थी। लेकिन राजा का साढू गलत हरकत करने से बाज नहीं आ रहा था।
शुक्रवार रात को एक बार फिर राजा डोम ने कुंदन को अपनी बहन के घर में देख लिया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद आपा खोकर राजा डोम ने अपने पास रखे चाकू से कुंदन की हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी भी घायल हुआ है। सूचना के कुछ ही घंटे में सकरी पुलिस ने आरोपी राजा डोम को गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।


















