छत्तीसगढ़

CG में :  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने , निजी अस्पतालों में दी दबिश, दस्तावेज नही मिलने पर पैथोलॉजी लैब किया सील

By Dinesh chourasiya

. बिलासपुर : : छत्तीसगढ़ में सरकार के बदलते ही स्वास्थ्य विभाग  ने शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की। टीम द्वारा मिशन अस्पताल, यूनिटी अस्पताल, मॉडर्न सोनोग्राफी सेंटर, ओम नर्सिंग होम सरकंडा, साई बाबा अस्पताल जरहाभाठा का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान सिम्स अस्पताल के सामने स्थित मॉडर्न पैथोलैब द्वारा लैब संचालन के लिए वैध दस्तावेज निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत नही किये जाने पर सीलबंद की कार्यवाही भी की गई। वहीं अनुपलब्ध दस्तावेज 3 दिन के भीतर जमा करने के निर्देश दिए गए है।

जानकारी मिली कि तहसीलदार शशिभूषण सोनी, मुकेश देवांगन व आकाश गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन अलग-अलग टीम का गठन कर निरीक्षण किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button