
CG में नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या, मंदिर से लौटते समय टंगिया से किया हमला क्षेत्र में फैली सनसनी
By Dinesh chourasiya
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर भाजपा नेता की हत्या कर दी. नारायणपुर के छोटेडोंगर में मंदिर में पूजा करने गए भाजपा नेता पर नक्सलियों ने टंगिया से हमला कर दिया. जिससे मौके पर ही भाजपा नेता कोमल मांझी की मौत हो गई







इससे पहले नक्सलियों ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू और रतन दुबे की हत्या की थी. लगातार हो रही हत्यायों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
जनपद सदस्य का पति और भाजपा नेता कोमल मांझी सुबह लगभग 10.30 गांव में स्थित शीतला मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था. इसी दौरान नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने उसका रास्ता रोका और टंगिया मारकर उसकी हत्या कर दी.
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने कोमल मांझी को कई बार जान से मारने की धमकी दी थी. जिसके बाद पुलिस ने कोमल मांझी को सुरक्षा मुहैया कराई. लेकिन मांझी ने सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया था. इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है.




भाजपा नेता की हत्या के बाद नक्सलियों ने मौके पर एक पर्चा भी छोड़ा है. जिसमें उन्होंने लिखा है ”ग्राम छोटेडोंगर के मुण्डाटिकरा का रहने वाला कोमलसिंह प्रसाद आमदाई खदान का असली दलाल है.
उसने करोड़ों रुपया खाया है. उसे हमने मौत की सजा दिया है. खदान दलाली सरकार और साम्राज्यवादियों के एजेंट मत बनो, उसकी मौत पक्की है.सुधर जाओ, मजदूरों, दलालों. हम कई बार अपील कर रहे हैं. आमदई से गद्दारी न करो.”







