छत्तीसगढ़

CG में पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला हत्यारे पति को पकड़ने के लिए 12 किलोमीटर पहाड़ चढ़कर पहुंची 

By Dinesh chourasiya

पुलिस गिरफ्त में आरोपी - Dainik Bhaskar

सरगुजा में पहाड़ी कोरवा युवक ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर शुक्रवार को पुलिस 12 किमी पहाड़ पर पैदल चढ़कर पहुंची और शव को नीचे लेकर आई। वहीं आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पति-पत्नी में खाना नहीं बनाने को लेकर विवाद हुआ था। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बांसाझाल के दुर्गम पहाड़ में रहने वाले सुखदेव कोरवा (32) कर बुधवार शाम पत्नी संतरी कोरवा (30) से आग जलाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों नशे की हालत में थे। संतरी ने आग जलाने और खाना बनाने से मना कर दिया। आरोप है कि इस पर सुखदेव ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी।

मौके पर पड़ा महिला का शव

सुबह उठा तो संतरी की हो चुकी थी मौत

पिटाई के चलते संतरी के सिर सहित अंदरूनी काफी चोटें आईं। हालांकि नशे की हालत में होने के कारण दोनों सो गए। अगले दिन सुबह सुखदेव सोकर उठा और संतरी को जगाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर उसने जानकारी अपने माता-पिता को दी। इसके बाद सुखदेव के भाई ने गुरुवार शाम कोटवार के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पहाड़ चढ़कर पहुंचा पुलिस दल
पुलिस शुक्रवार को घटनास्थल के लिए रवाना हुई। दुर्गम पहाड़ पर करीब 12 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई कर मौके पर पहुंची। फिर दोपहर बाद शव को नीचे लेकर आई और आधी दूर तक ट्रैक्टर बुलाया। इसके बाद कांवड़ के जरिए अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवया।

आरोपी पति गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी पति सुखदेव कोरवा को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई संजयनाथ तिवारी ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी ही रहते थे। परिवार भी दूर-दूर बसे हुए हैं। उनके कोई बच्चा नहीं था।

Related Articles

Back to top button