छत्तीसगढ़

दुर्ग के तांदुला ब्रिज में युवक ने लगाई फांसी:घूमने के बहाने घर से निकला, फिर फंदे पर लटकती मिली लाश पुलिस ने शव को  पीएम के लिए भेजा

By Dinesh chourasiya

मृतक ललित कुमार पटेल। - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के निकुम मार्ग पर बने तांदुला नदी के ब्रिज पर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब पिता ने अपने बेटे का लटकता हुआ शव देखा तो मामले की सूचना थाने में दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

अंडा थाना प्रभारी आनंद राम शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार शाम उन्हें सूचना मिली थी कि तांदुला नदी पर बन रहे ब्रिज पर किसी युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। विनायकपुर पटेल पारा निवासी कृष्णा पटेल ने खुद थाने जाकर सूचना दी की उनके 29 वर्षीय बेटे ललित कुमार पटेल ने खुदकुशी की है।

थाना प्रभारी ने एसआई दिनेश वर्मा को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पीएम के लिए मर्चुरी भेजा। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रहे हैं कि ललित ने आत्महत्या किन कारणों से की है।

ब्रिज में फंदे से झूलता हुआ युवक का शव।

घर से घूमने जाने की बात कहकर निकला था

पिता कृष्णा पटेल ने बताया कि ललित शुक्रवार 1 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे घर से घूमने जाने की बात कहकर निकला था। सुबह जब ग्रामीण उधर घूमने निकले तो देखा कि उसने फांसी लगा ली है। इसके बाद उन्होंने ललित के घरवालों को सूचना दी। सूचना पर वो घटना स्थल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा फंदे पर झूल रहा है।

Related Articles

Back to top button