
भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हुए हत्या का मुख्य आरोपी को पुलिस ने दुर्ग से दबोचा
By Dinesh chourasiya
भिलाई। रविवार की रात खुर्सीपार थाना में हुए हत्या का मुख्य आरोपी को दुर्ग पुलिस ने धरदबोचा है। रात भर लगातार खोजबीन के बाद आखिरकार सफलता मिल गई है। वही मृतक के परिजनों ने घटना के बाद से ही खुर्सीपार थाना में बैठे हुए है की आरोपी को जल्द पकड़े तभी मृतक का पोस्टमार्टम करवाएंगे।
आरोपी भूषण साहू ने मृतक विजय पासवान की हत्या पुरानी रंजिश के कारण हुई है, दोनो के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। पूछताछ करने पर और कुछ और खुलासा हो सकता है। वही घटना के बाद से एएसपी ग्रामीण अनंत साहू, अति पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, छावनी सीएसपी आशीष बंछोर लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे।







ज्ञात हो कि रविवार को रात करीब 9 बजे आरोपी भूषण साहू ने कबीरनगर, खुर्सीपार निवासी 22 वर्षीय युवक विजय पासवान की चाकू मारकर हत्या कर दिया था। घटना की सूचना के बाद से ही पुलिस एक्टिव हो गई थी, रातभर छानबीन के बाद पुलिस ने सोमवार की दोपहर आरोपी को दुर्ग से धर दबोचा है। पुलिस ने कुल तीन टीम बनाकर अलग अलग जगह भेजा था।







