छत्तीसगढ़
छठ महापर्व के आखिरी दिन उगते सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाट पर उमड़े श्रद्धालु
By Dinesh chourasiya

चार दिनों तक चलने वाले व्रत का प्रारंभ खरना से प्रारंभ होता है और 36 घंटे का निर्जला व्रत रख अस्ताचल सूर्य की पूजा और उदयाचल सूर्य की पूजा कर व्रत पूरा किया जाता है. उत्तर भारत के इस प्रमुख त्योहार को आज पूरे विश्व में मनाया जाता है. जिसपर श्रद्धालुओं का कहना है कि छठी मइया हमारे परिवार की रक्षा करती है और हर संकट को दूर करती है.
आस्था के पर्व में जुटे इन लोगों को एक ही मलाल है कि जिला प्रशासन की ओर से तालाब की साफसफाई नहीं होती है. इसके साथ ही छठ पर्व में जिस हिसाब से भक्त आ रहे हैं घाट छोटा पड़ रहा है जिसे बड़ा बनाना चाहिये और तालाब की सफाई करवानी चाहिए.












