छत्तीसगढ़

भिलाई में छठ मनाकर घर लौटे युवक की हत्या:भिलाई में पुरानी रंजिश के चलते कटर से गला काटा, वारदात के बाद लोगों में गुस्सा

By Dinesh chourasiya

मृतक विजय पासवान - Dainik Bhaskar

भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छठ मनाकर लौटे 23 वर्षीय विजय पासवान की उसके पड़ोसी भूषण साहू ने हत्या कर दी। विजय रविवार शाम को छठ मनाकर घर लौटा था। इसके बाद वो कबीर मंदिर जैतखंब के पास टहलने गया था। इसी दौरान भूषण ने कटर से उसका गला काट दिया और भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक विजय पासवान अपने बड़े भाई प्रकाश पासवान के साथ ठेका मजदूरी करता था। उसके के घर के पास ही आरोपी भूषण साहू भी रहता है। भूषण नशे का आदी है और अपराधी किस्म का है। बताया जा रहा है कि भूषण और विजय के बीच पुरानी रंजिश थी।

अकेला पाकर आरोपी ने की हत्या

इसी बात को लेकर वो उसकी हत्या का प्लान बनाकर बैठा था। रविवार रात 9 बजे के करीब उसने विजय को अकेला घूमता देखा और कटर से उसका गला काट दिया। गला कटते ही विजय लहूलुहान होकर गिर गया। परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हत्या के बाद से माहौल तनावपूर्ण

हत्या के बाद से खुर्सीपार क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। लोगों में काफी गुस्सा है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Related Articles

Back to top button