
छत्तीसगढ़
आज कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी. इस दौरान प्रियंका गांधी अलग-अलग जगह आम सभा को संबोधित करेंगी.
By Dinesh chourasiya







छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के जहां एक ओर पहले चरण का मतदान हो रहा है. वहीं दूसरी तरफ दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार प्रसार जारी है. इस बीच आज कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी. इस दौरान प्रियंका गांधी अलग-अलग जगह आम सभा को संबोधित करेंगी.
प्रियंका गांधी का कार्यक्रम
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर 12.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी.
दोपहर 12.45 बजे चॉपर द्वारा रायपुर से ग्राम जुगेरा बालोद के रवाना होंगी.
दोपहर 1.15 बजे बालोद में प्रत्याशी संगीता सिन्हा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगी.
दोपहर 2.20 बजे ग्राम जुगेरा से अटल मैदान कुरूद के लिए रवाना होंगी.
दोपहर 2.50 बजे कुरूद में प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर के समर्थन में आम सभा करेंगी.
शाम 4.30 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी.











