छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान आज, 20 सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी जनता
By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में आज 20 सीटों पर वोटिंग होगी। इस चरण में जिन सीटों पर वोट होना है, उनमें बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें शामिल हैं। 8 सीटें दुर्ग संभाग की हैं। कुल 20 में से 12 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं, तो एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 10 सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। वहीं, बाकी 10 सीटों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। यहां देखें 20 सीटों की पूरी लिस्ट.







