छत्तीसगढ़

CG NEWS : पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही , वाहन चेकिंग में मिले 23 किलो चांदी के  के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार 

By Dinesh chourasiya

कोरबा जिले के दीपका पुलिस को जांच के दौरान एक व्यक्ति से 16 लाख 10 हजार रुपए कीमती 23 किलो चांदी के जेवरात जप्त करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। दीपका तिवरत मार्ग पर पुलिस मोबाईल चेकपोस्ट लगाकर जांच कर रही थी। इस दौरान विजयनगर निवासी शिवपाल सिंह कंवर नाम व्यक्ति अपनी कार लेकर पहुंचा, जिसकी जांच करने पर चांदी के जेवरात मिले। गहनों के संबंध में जरुरी दस्तावेज मांगने पर उसके द्वारा कोई भी कागजात पेश नहीं किया गया लिहाजा उसे जप्त कर लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button