छत्तीसगढ़

रायपुर चुनावी सख्ती से अपराध जगत में हड़कंप.. 8 हजार से ज्यादा आर्म्स लाइसेंस जब्त तो 54 क्रिमिनल भी जिला बदर

By Dinesh chourasiya

 

 

 

रायपुर: शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग पूरी तरह सख्ती के मूड में आ गया है। कल ही आयोग ने अपने गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर सूबे के दो आईईएस, तीन आईपीएस और दो राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को उनके पद से हटाते हुए उन्हें चुनावी कामकाज से पृथक करने का आदेश सुनाया था तो वही आज हुए प्रेस कांग्रेस में छग के प्रदेश के निर्वाचन आयोग ने आपराधिक मामलो के निराकरण की जानकारी साझा की है।

निर्वाचन आयोग के अफसरों ने बताया कि  छत्तीसगढ़ प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को  सम्पन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे में कानून व्यवस्था के मद्देनजर अपराधियों और आपराधिक प्रकरणों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

इसी के तहत अब तक 8 हजार से ज्यादा हथियारों के लाइसेंस जब्त किये जा चुके है। 54 कुख्यात अपराधियों को जिला बदर किया गया है। इसी तरह शराब से जुड़े मामलो पर भी कार्रवाई गई है। आबकारी मामलों में 19 हजार 891 केस दर्ज किये जा चुके है जिसके तहत 5 करोड़ से ज्यादा की शराब जब्त की जा चुकी है। आयोग आगे भी अपनी कार्रवाई जारी रखेगा

 

Related Articles

Back to top button