छत्तीसगढ़

भिलाई में कुरुद वार्ड की बदहाली को लेकर रुंगटा कॉलेज के सामने महिलाओ ने किया चक्का जाम:दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, नहीं हुई मांगें पूरी तो होगा उग्र आंदोलन

By Dinesh chourasiya

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा लगातार कुरुद वार्ड की अनदेखी की जा रही है। इसके विरोध में कुरुद की पार्षद अनीता साहू और सैकड़ों निवासियों ने मिलकर रुंगटा कॉलेज के सामने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। जोन कमिश्नर के आश्वासन पर पार्षद ने निगम को चेतावनी दी है कि यदि 15 के अंदर समस्या का हल नहीं निकला तो वो लोग यहां उग्र आंदोलन करेंगे।

कुरुद वार्ड 22 की पार्षद अनीता अजय साहू ने बताया कि कुरुद बस्ती के अंदर की सड़कें खस्ताहाल हैं। नालीयों, सीवरेज और यहां तक की खेल के मैदानों तक में अतिक्रमण हो चुका है। यहां मुख्यमार्ग में बिल्डिंग मटेरियल और गाड़ियां खड़ी कर सड़क को संकरा कर दिया गया है। इससे यहां से गुजरने वाले लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कुरुद तालाब और नकटा तालाब शराबी, गांजा पीने वालों का अड्डा बन गया है। वहां पर लगी स्ट्रीट लाइटों को फोड़ दिया गया है। निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ध्यान न देने से यहां बड़ी अनहोनी हो सकती है।

धरना प्रदर्शन के दौरान कई स्कूली छात्राएं भी पहुंची थी। उनकी मांग है कि उनके वार्ड में एक भी खेल का मैदान नहीं है। निजी मैदान में वो लोग खेलते हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। चारों तरफ नालियों का गंदा पानी और कचरा बजबजा रहा है। यदि जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो यहां बीमारी फैल जाएगी।

जोन कमिश्नर ने दिया आश्वासन

जोन कमिश्नर येशा लहरे ने आस्वाशन दिया है कि कुरुद के विकास कार्य के लिए कुछ मद पास हुआ है। इन समस्याओं को भी वो निगम कमिश्नर के सामने रखेंगी। जल्द ही उनकी मांग पूरी हो जाएगी। लाइट को लेकर कमिश्नर ने कहा कि लाइट की खरीदी हो चुकी है, जल्द ही खराब लाइटों को सुधार दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button