
छत्तीसगढ़
भिलाई के सुपेला तालाब में 19 वर्षीय युवक और भेलवा तालाब में बुजुर्ग की डूबने से मौत
By Dinesh chourasiya
भिलाई में शीतला तालाब सुपेला और भेलवा तालाब नेहरूनगर में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर 3 बजे शीतला तालाब में कुछ युवक नाव में बैठे थे। इस दौरान इंदिरा नगर निवासी प्रकाश पिता मनोज चौहान (19 वर्ष) नाव से गिर गया। उसकी डूबने से मौत हो गई। एक अन्य घटना में स्मृतिनगर पुलिस चौकी अंतर्गत भेलवा तालाब में शांति नगर कोहका निवासी महेश शर्मा (72वर्ष) डूब गया। दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही मामलों में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।







