छत्तीसगढ़

रायपुर में जयस्तंभ चौक के मल्टीलेव पार्किंग में गैंगरेप, गार्ड समेत तीन लोगों ने नाबालिग से बुझाई हवस आग  तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा  1 महीने में रायपुर की दूसरी घटना

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर।  रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए हैं। बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहे हैं। लगातार दरिंदे नाबालिग व महिलाओं को हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जयस्तंभ चौक स्थित ​मल्टीलेवल पार्किंग का है। जहां मल्टीलेवल पार्किंग के गार्ड समेत तीन लोगों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अविनाश बेहरा,सिकंदर जैन, गौरव के रूप में हुई है

आपको बता दें कि घटना 19 सितंबर की है। जहां देर रात 17 साल की नाबालिग को तीनों आरोपियों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद नाबालिग ने अपनी बड़ी बहन के साथ जाकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। घटना के बाद गोलबाजार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button