







दुर्ग न्यूज अंबागढ़ चौकी छेत्र में मोटर साइकिल और चार पहिया वाहन में भिंडत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। । दोनों मोटर साइकिल से अंबागढ़ चौकी की ओर जा रहे थे, तभी मोंगरा गांव केे मोड के पास चार पहिया कार सीजी 08 यू 8416 से उनकी भिडंत हो गई। वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण भिंडत भी इतना जोरदार हुआ कि मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए। कार भी क्षतिग्रस्त हुई बाइक को ठाेकर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छोटी पानी टंकी से टकरा गया। वहीं बाइक के सामने के पहिया में भी आग लग गई। बाइक भी 25 मीटर फिसली । सूचना मिलते ही अंबागढ़ चौकी पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची। दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए चौकी लाया गया। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विवेचना जुट गई







