छत्तीसगढ़

भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन में उठा शराबबंदी का मुद्दा:महिलाओं ने कहा- जो शराबबंदी करेगा आगे उसी की बनेगी सरकार

By Dinesh chourasiya

भिलाई में कांग्रेस का राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंचीं। इस दौरान कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता ने शराबबंदी पर कोई बात नहीं की। लेकिन सम्मेलन में पहुंचीं महिलाओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि शराब पूरे प्रदेश को बर्बाद कर रही है। अब सरकार उसी की बनेगी जो शराब को ईमानदारी के साथ बंद करेगा

‘जो शराबबंदी करेगा वोट उसी को’

महिला समृद्धि सम्मेलन में प्रदेश भर से महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची थीं। अराधना न्यूज़ ने जब इन महिलाओं से बात की तो सबने अलग-अलग समस्याएं बताई। लेकिन इनमें शराबबंदी का मुद्दा कॉमन था। पाटन से आई शिव कुमारी यादव और महिला साथियों ने एक सुर में कहा कि जो शराब बंदी करेगा वोट भी उसी को देंगे।

महिलाओं ने कहा कि आज गली-गली में शराब बिक रही है। इस बंद करना चाहिए। शराब पीकर लोग मर रहे हैं। जिसके चलते महिलाओं की जिंदगी खराब हो रही है

‘कांग्रेस ने झूठ बोलकर बनाई है सरकार’

पाटन से आई महिलाओं ने कहा कि पिछली बार जब चुनाव था तो कांग्रेस नेताओं ने सरकार बनने पर शराबबंदी का वादा ​किया था। इस पर हमने कांग्रेस को वोट भी दिया। लेकिन जब सरकार बन गई तो वो अपना वादा भूल गए। ये सरकार झूठ बोलकर बनी है।

‘शराब ही नहीं सभी नशे की बिक्री बंद हो’

दुर्ग के वार्ड नंबर 28 की रहने वाली नूरा बाई ठाकुर का कहना है कि जगह-जगह शराब, सुलेशन और गांजा जैसे नशीले पदार्थ बिक रहे हैं। हमारे बच्चे और आदमी उसे लेकर बर्बाद हो रहे हैं। आदमी शराब पीने के अलावा कोई काम नहीं करता है और महिलाओं को घर चलाने के लिए काम करना पड़ता है। इसलिए शराब ही नहीं सभी तरह के नशे का सामान बिकना बंद होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button