छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल निवास में आयोजित तीजा पोरा तिहार के अवसर पर उमड़ी भीड़,उत्साह का माहौल

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर। हर साल की भांति इस साल भी मुख्यमंत्री निवास में आज पोला के अवसर पर तीजा पोरा तिहार का आयोजन किया गया है।

तीजा पोरा त्योहार के रंग में रंगे मुख्यमंत्री निवास में महिलाओं की भारी भीड़ पहुंच रही है और जबरदस्त उत्साह का माहौल है। पारंपरिक गीत संगीत की रसमय अविरल प्रस्तुति हो रही है। डोल बाजे व माता रानी के संगीत के साथ महिलाएं उत्साह से झूम रही है.

सुआ गीत के साथ महिलाएं आनंद के साथ नृत्य कर रही है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास में आयोजित तीजा पोरा तिहार में सपरिवार शामिल होने पहुंचे और मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकारा और तीजा-पोरा तिहार की बधाई दी.

Related Articles

Back to top button