
मुख्यमंत्री बघेल ने भिलाई के टाउनशिप के लोगों को हाफ बिजली बिल की दी सौगात :ऊर्जा विभाग से आदेश जारी,
By Dinesh chourasiya
BSP क्षेत्र में रह रहे लोगों को भी अब हाफ बिजली बिल योजना का लाभ मिलेगा। राज्य शासन के ऊर्जा विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद बीएसपी क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई है।
विधायक देवेंद्र बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीएसपी कर्मियों को इसकी सौगात दी है। पहले भिलाई टाउनशिप में निवासरत उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। बीएसपी प्रबंधन से विद्युत आपूर्ति होने के चलते ये मांग हाफ बिजली बिल योजना लागू होने के समय से ही की जा रही है







छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 400 यूनिट तक के बिजली बिल पर आधी राशि देनी होती है। फरवरी 2019 से लागू इस योजना का लाभ 42.82 लाख उपभोक्ताओं को मिल रहा है। सरकार लोगों को अब तक 3900 करोड़ रुपए से अधिक राशि की छूट दे चुकी है। अब इसका लाभ बीएसपी क्षेत्र के 27 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।
1 सितंबर 2023 से मिलेगा योजना का लाभ
इस योजना का लाभ 1 सितम्बर 2023 से बीएसपी टाउनशिप वासियों को मिलने लगेगा। उपभोक्ताओं को जो छूट दी जाएगी उसकी भरपाई राज्य सरकार बीएसपी को बजट के जरिए देगी।






