छत्तीसगढ़

भिलाई के कुरुद क्षेत्र में स्थित सुंदर विहार कालोनी वासियों को जल्द खराब सड़क से निजात मिलेगी। यहां की सड़क इतनी खराब थी कि लोगों को चलना मुश्किल हो रहा था। लोगों की समस्या को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सड़क में धान रोपकर अनोखा प्रदर्शन किया था। इसके बाद निगम सरकार जागी और वहां कंक्रीट रोड बनाने का टेंडर जारी किया है।

By Dinesh chourasiya

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी मयंक गुप्ता ने बताया कि सुंदर विहार कालोनी की सड़कें इतनी खराब थी कि उसमें लोगों का चलना मुश्किल था। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश में जल भराव होने से आए दिन लोग गिरकर चोट खाते थे। लोगों की इस समस्या को देखते हुए भाजयुमो नेताओं ने निगम कमिश्नर को ज्ञापन देकर सड़क बनाने की मांग की थी। जब सड़क नहीं बनी तो उन्होंने प्रदर्शन का रास्ता अपनाया।

इसके बाद बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता और कालोनी वासियों ने प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। उन्होंने सड़क में धान रोपकर प्रदर्शन किया। मीडिया में यहां की समस्या उजागर होने के निगम कमिश्नर रोहित व्यास ने इस पर संज्ञान लिया। इसके बाद आनन फानन में सड़क बनाने के लिए 33.11 लाख का टेंडर जारी किया है।

सड़क में बड़े-बड़े गड्ढों में हो जाता है जल भराव

एक सड़क का टेंडर हुआ नहीं और उठने लगी फेस 2 के लिए मांग
निगम ने सुंदर विहार कालोनी के फेस वन में सड़क बनाने के लिए 33 लाख रुपए का टेंडर जारी कर दिया है। अब इसके बाद कालोनी के लोगों ने फेस टू की सड़क बनाने की मांग शुरू कर दी है। उनका कहना है कि फेस टू की सड़क भी काफी खराब है। वहां के लोग भी समय पर टैक्स और डेवलपमेंट चार्ज देते हैं। इसलिए निगम को चाहिए कि वहां भी सड़क बनाने के लिए टेंडर जारी करे।

Related Articles

Back to top button