छत्तीसगढ़

CG NEWS : कृषि सेवा केंद्र में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

By Dinesh chourasiya

कांकेर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक दुकान में भीषण आग लग गई। इससे दुकान कृषि सेवा केंद्र के सामान जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना में लाखों का नुकसान हो गया है। यह पूरा मामला चारामा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत NH- 30 से सटे राम जानकी मंदिर चौक के पास शुभलक्ष्मी ट्रेडर्स का संचालक खूबचंद सिन्हा अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। रात को करीब साढ़े 9 बजे दुकान से आग की लपटें उठती हुई देख आसपास के लोगों ने खूबचंद को सूचना दी, कि सुचना पर दुकान संचालक, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की।

वहीं चारामा नगर पंचायत में फायर ब्रिगेड नहीं होने से कांकेर और धमतरी से दमकल की गाड़ियां बुलाई गई। दूर होने के कारण फायर ब्रिगेड आने में देर हुई, जिसकी वजह से आग ने पूरे कृषि सेवा केंद्र (शुभलक्ष्मी ट्रेडर्स) को अपनी चपेट में ले लिया। आग की घटना से दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक और कृषि के सामान जलकर खाक हो गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने से दुकान संचालक का 25 लाख से ज्यादा का नुकसान होना बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button