
छत्तीसगढ़
CG : यात्रीगण ध्यान दें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 11 ट्रेनें कैंसिल, 6 से 10 अगस्त तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां
By Dinesh chourasiya
- CG : यात्रीगण ध्यान दें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 11 ट्रेनें कैंसिल, 6 से 10 अगस्त तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां
बिलासपुर। CG : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में 6 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक गतिशीलता के उन्नयन संबंधी रखरखाव एवं ट्रैक का रखरखाव कार्य किया जाना है। इसके लिए रेलवे ने 11 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित किया है। रद्द होने वाली ट्रेनों में रायगढ़ बिलासपुर पैसेंजर, रायपुर गेवरा रोड पैसेंजर, रायपुर डोंगरगढ़ पैसेंजर, गोंदिया कटँनी पैसेंजर, बिलासपुर शहडोल पैसेंजर और इतवारी बालाघाट आदि ट्रेनें पैसेंजर शामिल है। कुल मिलाकर विभिन्न कामकाज के चलते एक बार फिर से कम दूरी तय कर अपने गंतव्य को जाने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ने वाली है।


















