
CG 108 जान बचाने वाली गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि परपा थाना क्षेत्र के केशलूर में बीती रात पंडरीपानी हाई स्कूल पारा निवासी ग्रामीण मनसुखा पिता कुमाराम 29 वर्ष शुक्रवार की रात अपने साइकिल पर सवार होकर केशलूर की ओर जा रहा था कि तभी जगदलपुर से तोकापाल की ओर जा रही 108 की वाहन ने ग्रामीण को टक्कर मार दी। जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेकाज ले गए। जहां उसने दम तोड दिया। वहीं, आरोपी वाहन चालक ने सड़क किनारे गाड़ियों को भी टक्कर मारी। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी वाहन को जब्त कर लिया है।


















