
भूपेश बघेल का करीबी केके श्रीवास्तव भगोड़ा घोषित, दिल्ली की कंपनी को लगाया था करोड़ों का चूना, पूर्व सीएम के लिए करता था विशेष पूजा-पाठ
By Dinesh chourasiya
रायपुरः पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी रहे केके श्रीवास्तव को रायपुर पुलिस ने अब भगोड़ा घोषित कर दिया है। रायपुर पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। कांग्रेस सरकार में पावरफुल सेंटर रहे बिलासपुर के केके श्रीवास्तव 15 करोड़ की ठगी का आरोप है। श्रीवास्तव इस मामले पर लगातार फरार चल रहे हैं। अब पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित करते हुए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है







मिली जानकारी के अनुसार केके श्रीवास्तव पिछली सरकार के समय भूपेश बघेल और उनके मंत्रियों के बेहद करीबी माने जाते थे। उसके ऊपर पूर्व सीएम के लिए विशेष पूजा-पाठ करने का जिम्मेदारी था। इसी का फायदा उठाते हुए उसने दिल्ली की एक फर्म से सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपए ठग लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी केके श्रीवास्तव ने इसके लिए पांच अलग-अलग बैंक खातों का उपयोग किया था, उसमें 300 करोड़ का लेन-देन हुआ है। यह खाते ईडब्ल्यूएस मकानों के रहने वालो नाम पर हैं पुलिस ने इसकी जांच आयकर विभाग को सौंप दी है।
कोयला कारोबार में भी दखल
केके ने कोरबा में राखड़ परिवहन करने के लिए कंपनी बनाई थी। इसके जरिए उद्योगों से निकलने वाले राख का परिवहन उन्हीं की कंपनी करती थी। कोल घोटाले के दौरान उनकी कंपनी को भी ईडी ने जांच के घेरे में लिया था।








