छत्तीसगढ़

दुर्ग में उफनती नदी पार करते वक्त पैर फिसलने से पत्नी के सामने ही बाइक सहित बहा युवक SDRF कर रही तलाश मगर अभी तक नहीं मिला युवक 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग आअस्पताल से घर लौट रहा युवक नदी पार करते समय बाइक सहित बह गया। घटना के बाद उसकी पत्नी ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे तक तलाश की। बाइक तो मिल गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चला है। टीम आज सुबह फिर से नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएगी।

नगपुरा चौकी प्रभारी एम देशमुख के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर की है। नगपुरा निवासी विजय मिश्रा अपने परिवार के साथ बाइक से जिला अस्पताल इलाज कराने गया था। वहां से सोमवार दोपहर डेढ़ दो बजे के करीब वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में नगपुरा के कोटनी नदी में जल स्तर बढ़ गया था। इसके चलते उसने अपनी पत्नी को बाइक से उतार दिया और पैदल नदी का स्टॉप डैम पार करने के लिए बोला।

एसडीआरएफ की टीम और पुलिस दिन भर युवक को तलाश करती रही।
एसडीआरएफ की टीम और पुलिस दिन भर युवक को तलाश करती रही।

विजय अपनी बाइक से धीरे-धीरे नदी पार करने लगा। इसी दौरान अचानक बाइक का पहिया फिसल गया और विजय बाइक सहित नहीं के गहरे पानी में चला गया। पति को बाइक समेत नदी में गिरता देख पत्नी ने आसपास के लोगों को आवाज दी। फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर एसडीआरएफ और पुलिसकर्मियों की टीम ने तीन घंटे से अधिक समय तक नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन बाइक सवार का पता नहीं चला। काफी देर के बाद गोताखोरों को बाइक मिली।

सुबह से फिर चलेगा रेस्क्यू ऑपरेशन
रात होने के चलते एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद कर दिया था। आज सुबह से टीम फिर नदी में तलाशी अभियान चलाएगी। युवक के नदी में डूब जाने के बाद से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button