छत्तीसगढ़

दुर्ग 💫 पुराने चोरी के मामले का खुलासा:रात के अंधेरे में अकेले पैदल निकलता था चोर , सुने मकानों को बनाता था निशाना अब चढ़ा पुलिस के हत्थे 5 लाख की ज्वेलरी सामान बरामद

By Dinesh chourasiya

दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया था, जो अकेले ही बड़ी चोरियों को अंजाम देता था। आरोपी रात में पैदल निकलता था। रास्ते में उसे जो भी घर सूना या बंद मिलता वो वहां घुसकर चोरी को अंजाम देता। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग 5 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात जब्त किए हैं। मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक साल पहले सिंधिया नगर के सूने मकान में बड़ी चोरी हुई थी। पुलिस उस मामले को सॉल्व करने में लगी थी। इसी दौरान गुरुवार को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक नगर का निवासी पीतांबर राव सोने चांदी के जेवरात बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। उसके पास बड़ी मात्रा में जेवरात हैं। पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिए और पता के मुताबिक मालवीय नगर पहुंची और घेराबंदी करके पीतांबर को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में पहले तो पीतांबर ने गुमराह करने की कोशिश, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने एक साल पहले सिंधिया नगर में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वो रात में पैदल घूमने निकलता है। रास्ते में उसे कोई सूना मकान मिल गया तो वो उसमें चोरी करने घुस जाता है। सिंधिया नगर के मकान में भी वो गया तो वहां पीछे के दरवाजे घुसा था। अंदर कुछ लोग सो रहे थे। उसके बाद उसने आलमारी में रखे लाखों के जेवरात पार कर दिए।

पुलिस द्वारा जब्त किए गए चोरी के आभूषण
पुलिस द्वारा जब्त किए गए चोरी के आभूषण

कई चोरी के मामले में जा चुका जेल
पुलिस के मुताबिक आरोपी अब तक कई चोरियों को अंजाम दे चुका है। वो चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है। उससे अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास 4.5 लाख रुपए के जेवारत जब्त किया है।

Related Articles

Back to top button