छत्तीसगढ़

बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

महासमुंद : ग्राम घोडारी के पास एनएच 53 रोड मुढैना मोड के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी पंचूराम निषाद अपने मोटर सायकल टीव्हीएस एक्सल क्र. CG 06 GU 2043 से एनएच-53 रोड़ में आरंग से घर मुढैना जा रहा था. घोडारी के पास मुढैना गांव जाने के लिए मुडने लगा उसी समय आरंग से तुमगांव की ओर आ रही वासुदेव बस क्र. CG 13 Q 0915 का चालक बस को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर पंचूराम निषाद को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. एक्सीडेन्ट से आई चोट के कारण पंचूराम निषाद की मौत हो गयी. आरोपी बस क्र. CG 13 Q 0915 के चालक का कृत्य अपराध धारा 304ए भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

Related Articles

Back to top button