छत्तीसगढ़

CG NEWS : सोंढूर- सूखी नदी में अचानक आई पानी, बहते-बहते बचा ग्रामीणों से भरा ट्रक

By Dinesh chourasiya

धमतरी। CG : दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बस्तर में शुक्रवार को दस्तक दे दी है। इसके बाद धमतरी में भी प्री मानसून की स्थिति बनी हुई है।हालांकि प्री मानसून की बारिश धमतरी में हो रही है। शनिवार को भी यहां बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना है। वहीं जिले के नगरी ब्लॉक में करीब 50 लोग शुक्रवार को सोंढूर नदी पार करते समय तेज बहाव में बहने से बच गए। इनमें महिलाएं, पुरुष और एक 10 दिन का बच्चा भी शामिल था। नदी का जलस्तर इतना ज्यादा था कि, लोगों ने अपनी जान बहुत मुश्किल से बचाई।

सोंढूर नदी में आई बाढ़ से ग्रामीणों से भरा ट्रक फंसा

22 जून को देर शाम करीब 5 बजे अचानक सोंढूर नदी में बाढ़ आ गई। उसी वक्त सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों को एक ट्रैक्टर में बैठाकर नदी पार कराया जा रहा था। अचानक पानी के तेज बहाव आने से 50 लोग नदी में ही फंस गए। दरअसल, नदी के आस-पास रपटा बना हुआ है। जिसकी वजह से ट्रैक्टर फिसल गया और उसमें सवार ग्रामीण और ट्रैक्टर चालक शोर मचाने लगे। हालांकि सभी ग्रामीण सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि, करीब 15 घंटे से यहां आना-जाना बंद है। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर तो रहे हैं। लेकिन यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है।

गरियाबंद में बढ़ा जलस्तर

बीते 24 घंटे में धमतरी जिले में 20 मिमी बारिश हुई है। वहीं गरियाबंद जिले में 43 मिमी बारिश दर्ज की गई है। देवभोग में बहने वाली तेल नदी में भी जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। जिसके कारण मैनपुर ब्लॉक के अमलीपदर में पड़ने वाले सूखी नदी में भी बहाव तेज हो गया। सूखी नदी में पुल बनाने का काम चल रहा था। लेकिन अब रोक दिया गया है। यहां पर भी एक ट्रैक बीच रास्ते में फंस गया था। इसके बाद जैसे-तैसे ड्राइवर और हेल्पर ने ट्रक से निकलकर अपनी जान को बचाया था।

Related Articles

Back to top button