छत्तीसगढ़

आरक्षण विधेयक विवाद के बाद अब मंत्री रविंद्र चौबे से हो रही इस्तीफे की मांग

By Dinesh chourasiya

राजभवन द्वारा आरक्षण विधेयक लौटाया जाने को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे के द्वारा मीडिया में चल रही चर्चाओं के आधार पर आरक्षण विधेयक लौटाने की बात कह दी थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ था।

मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने इसके साथ ही अभी बयान दिया था कि आरक्षण विषयक लौटाने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे। मंत्री रविंद्र चौबे के बयान के कुछ देर बाद ही राजभवन ने आरक्षण विजय को लौटाने की खबर को फेक न्यूज़ बता दिया।

और कहा कि राजभवन के द्वारा आरक्षण संबंधी विधेयक राज्य शासन को वापस नहीं किया गया है। इसे लेकर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहां है कि राज्य के संसदीय कार्य मंत्री को अपने विषय से जुड़ी जानकारी ना होना साबित कर रहा है कि वे हवा में तैर रहे हैं।

श्री कश्यप ने राजभवन द्वारा विधिक लौटाए जाने संबंधी रविंद्र चौबे के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button