
पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी, हमलावर ने बताया कहां देगा वारदात को अंजाम, हाई अलर्ट मोड पर केंद्रीय एजेंसियां
By Dinesh chourasiya
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केरल यात्रा से पहले धमकी भरा पत्र मिला है। इसके बाद केरल को हाई अलर्ट कर दिया है







नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को केरल दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे को देखते हुए केरल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे थे। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि केरल समेत पुरे देश में हड़कंप मच गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से केरल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
पीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केरल यात्रा से पहले धमकी भरा पत्र मिला है। इसके बाद केरल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लेटर भेजने वाले ने 24 अप्रैल को पीएम मोदी की कोच्चि यात्रा के दौरान आत्मघाती हमले की धमकी दी है। इस पत्र में भेजने वाले का नाम और पता सब कुछ लिखा गया है। इसके तुरंत बाद पुलिस वहां तक पहुंच गई जिसका नाम पत्र में लिखा था।
पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वो डर गया और सभी आरोपों से इंकार किया है। उसने कहा कि किसी ने मुझे फंसाने के लिए मेरा नाम लेटर के ऊपर लिख दिया है। जबकि मुझे मालूम तक नहीं है कि ये मैटर क्या है? हालांकि केरल में हाई अलर्ट है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट में भी चेकिंग बढ़ गई है।












