छत्तीसगढ़

बेमेतरा बिरनपुर में हुए पिता-पुत्र की हत्या का खुलासा, 8 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

बिरनपुर में हुए पिता-पुत्र की हत्या का खुलासा, 8 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेमेतराः  जिले के बिरनपुर के समीप कोरवाय गांव में हुए पिता और पुत्र के हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। आगजनी में पुलिस ने पहले से ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है

।गौरतलब है कि बिरनपुर में हुई हिंसा के बाद गांव समेत आसपास के इलाके में धारा 144 लागू की गई थी। लोगों को घरों में ही रहने को हिदायत दी गई थी। इसी दौरान पिता और पुत्र बकरी चराने के लिए घर से निकले थे, जहां दोनों की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में सात दिनों तक चली जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो फुटेज, मोबाइल सीडीआर तकनीकी विशलेशण के आधार पर आठ की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button