
छत्तीसगढ़
द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी शपथ, राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली: देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शपथ लेंगी। वह देश की 15वीं और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि शपथ समारोह सुबह 10:15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होगा।
सीजेआई एन. वी. रमणा उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। वहीं शपथ ग्रहण के बाद नई राष्ट्रपति देश को संबोधित करेंगी। इसके पहले द्रौपदी मुर्मू सोमवार की सुबह राजघाट पहुंची। वहां पर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दीं।














