धर्म-कर्म-आस्था

25 जुलाई का राशिफलः वृषभ, मिथुन, सिंह और तुला राशिवालों को निराशा

रायपुरः आज का पंचांग 25 जुलाई 2022 दिन सोमवार श्रावण मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 4 बजकर 16 मिनट तक है। विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 और सूर्य दक्षिणायन का है। नक्षत्र मृगशिरा रात 1 बजकर 6 मिनट तक और चंद्रमा वृषभ राशि में है। आज का राहुकाल सुबह 7 बजकर 14 मिनट से 8 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। आज का दिन शुरू करने से पहले अपना राशिफल जरूर पढ़ लें, जानिए ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का आज क्या कहना है।

मेषः बहुत प्रयास के बाद भी कार्य में सफलता ना मिलने से निराशा होगी। मार्केटिंग से संबंधित कार्य थका देने वाला होगा। डस्ट से एलर्जी से कष्ट हो सकता है। शनि कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।

वृषभः साक्षात्कार में सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी लोहे या भारी लकड़ी के सामान से चोट संभव है। सूर्य के उपाय कर लें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें और गुड़ व गेहूं दान करें।

मिथुनः आज आपका कोई कीमती सामान चोरी हो सकता है। असावधानी से दुर्घटना संभव है। चिड़चिड़ापन होने से रिश्तों पर प्रभाव पड़ेगा। चंद्रमा के उपाय के लिए ऊँ नमः शिवाय नमः का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।

कर्कः सामाजिक कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। अपनों के सहयोग से सफलता मिलेगी। वर्तमान परिस्थिति में बदलाव संभव है। दिन बहुत अच्छा जायेगा। मंगल के उपाय के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

सिंहः कोई अपमानजनक बात से मन अशांत हो सकता है। बिजनेस पार्टनर से तालमेल में कमी रहेगी। काम अचानक रूक सकता है। बृहस्पति के उपाय के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

कन्याः स्थान बदलाव की आज शुरूआत होगी। लगातार प्रयास से सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आज ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

तुलाः पारिवारिक अशांति से मानसिक कष्ट हो सकता है। व्यसन या गलत संगति हानिकारक है। व्यवसायिक कार्य में विलंब आ सकता है। केतु के उपाय के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। गाय या कुत्ते को आहार दें।

वृश्चिकः नये फिल्ड में कार्य शुरू करेंगे। लगातार भागदौड़ करना पड़ सकता है। रिश्तों में तालमेल बढ़ेगा। चंद्रमा की शुभता के लिए ऊँ नमः शिवाय नमः का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।

धनुः आज धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। पारिवारिक सुखों में वृद्धि संभव है। वाहन से कष्ट हो सकता है। आज सूर्य के उपाय के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं दान करें।

मकरः लंबी यात्रा के योग हैं। आलस्य के कारण विलंब होगा। कार्य को योजनाबद्ध ना करने से कष्ट संभव है। मंगल के उपाय के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

Related Articles

Back to top button