CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

मायके आकर शादी के दुसरे दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से ख़ुदकुशी का एक मामला सामने आया है, यहां एक नवविवाहिता शादी के एक दिन बाद ही वापस मायके आकर फांसी के फंदे पर झूल गई। बताया जा रहा है कि आने के बाद उसने फिर से अपने प्रेमी से मिलना-जुलना शुरू कर दिया था। बताया गया कि लड़की वापस आकर अपने प्रेमी से ही शादी करना चाह रही थी। मगर युवक ने शादी नहीं कि। जिसके बाद युवती ने यह कदम उठा लिया है। इस मामले में पुलिस ने नवविवाहिता के प्रेमी को हिरासत में लिया है। उस पर आरोप है कि उसने युवती को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

गांव के ही लड़के से था प्रेम प्रसंग
जानकारी के मुताबिक, बरकेल खुर्द की रहने वाली प्रतिमा भारद्वाज(18) की शादी रायगढ़ के सुपा गांव में मनोज जांगड़े के साथ 14 जुलाई को हई थी। मगर शादी के एक दिन बाद ही प्रतिमा वापस अपने मायके लौट आई थी। बताया गया है कि प्रतिमा का उसके ही गांव के ही पसंद भार्गव (20) से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से पहले ही शादी करना चाहते थे, लेकिन शादी नहीं हो सकी थी। पता चला है कि उसने अपने प्रेमी के कहने पर ही ससुराल से लौटने का फैसला लिया था।

परछी में फंदे पर लटकी मिली
लोगों ने बताया कि वापस आने के बाद प्रतिमा फिर से पसंद से मिलने लगी थी। ये पता चलने पर उसके घरवाले नाराज होते थे। वापस आने के बाद से ही प्रतिमा पसंद से कह रही थी कि चलो शादी कर लेते हैं। लेकिन उसका प्रेमी शादी नहीं कर रहा था इसी बात से प्रतिमा दुखी थी। इस बीच शनिवार रात को प्रतिमा खाना खाकर अपने कमरे में चले गई थी। अगले दिन रविवार को जब उसे परिजन उठे तो उन्होंने घर के परछी में फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश देखी है।

फोन डिटेल्स में आत्महत्या के लिए उकसाने की बात आई सामने
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। मोबाइल डिटेल्स निकाले गए। जिसमें पुलिस को पता चला है कि उसके प्रेमी ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पसंद भार्गव को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button