
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती, 6 जुलाई तक करें आवेदन
मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, सीएचओ सहित कई पदों पर निकली भर्ती








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 22 जून 2026




राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पात्र एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रपत्र में 06 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मेडिकल ऑफिसर

(आरबीएसके पुरुष), ब्लॉक मैनेजर (डाटा), ब्लॉक सुपरवाइजर (वीबीडी), फिजियोथेरेपिस्ट, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (एनपीसीबी), जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (पाडा), फार्मासिस्ट (आरबीएसके), ऑडियोलॉजिस्ट (डीईआईसी), टेक्निकल असिस्टेंट अर्ली इंटरवेंशनिस्ट कम स्पेशल एजुकेटर (डीईआईसी), सोशल वर्कर (डीईआईसी) और ओटी तकनीशियन के पद शामिल हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा नर्सिंग और मैदानी स्टाफ के पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं, जिनमें स्टाफ नर्स (एनबीएसयू), स्टाफ नर्स (एनआरसी), स्टाफ नर्स (एसएनसीयू), नर्सिंग ऑफिसर (यूएचडब्ल्यूसी), स्टाफ नर्स (12 बेडेड एचडीयू, आईसीयू और 30 बेडेड पेडियाट्रिक वार्ड), कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ), ऑडियोमेट्रिक असिस्टेंट, काउंसलर (एनएचएम), द्वितीय एएनएम, एमपीडब्ल्यू (पुरुष-यूएचडब्ल्यूसी) तथा सपोर्ट स्टाफ (हाउस कीपिंग स्टाफ) जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र बंद लिफाफे में स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पुराना जिला अस्पताल परिसर बालोद के पते पर प्रेषित करना होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही इस संबंध में अधिक जानकारी बालोद जिले की वेबसाइट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर अवलोकन एवं डाउनलोड कर सकते हैं।





