Aradhna news BalodBalodCRIMEUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

रेत के अवैध भंडारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 हाईवा रेत जब्त

डौण्डीलोहारा क्षेत्र में औचक निरीक्षण, दो स्थानों पर मिला अवैध भंडारण

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 22 जून 2026 

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत खनिज विभाग के द्वारा 21 जून 2026 को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा निरीक्षण के दौरान 02 स्थानों पर 06 हाईवा एवं 07 हाईवा द्वारा खनिज रेत का अवैध भण्डारण पाया गया। जिसमें दोनों अवैध भण्डारकर्ताओं द्वारा भण्डारित खनिज को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मौका पंचनामा अनुसार उक्त रेत भण्डारण, भण्डारकर्ताओं द्वारा धमतरी व कांकेर के रेत खदानों से परिवहन एवं भण्डारण किया गया है।

 

 

उन्होंने बताया कि भविष्य में भी खनिज जांच दल द्वारा खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन व भण्डारणकर्ताओं के विरूध्द निरंतर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। 

 

Related Articles

Back to top button