
Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राज्य
Trending
पंजीकृत श्रमिकों के लिए ई-केवाईसी सुधार अभियान शुरू, आधार के अनुसार अपडेट होगी जानकारी
जानकारी में त्रुटि होने पर नजदीकी च्वाइस सेंटर में कराएं संशोधन, तभी मिलेगा योजनाओं का लाभ








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 22 जून 2026
छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने तथा उनके डेटाबेस को संधारित एवं अद्यतन करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिकों के पूर्व पंजीयन में अंकित जानकारी को आधार कार्ड के विवरण के अनुरूप संशोधित किया जाएगा। जिला श्रम अधिकारी ने बताया कि मण्डलों में पंजीकृत ऐसे श्रमिक, जिनके पंजीयन दस्तावेजों में अंकित जानकारी आधार कार्ड से भिन्न है, वे अपने नजदीकी च्वाईस सेंटर में जाकर आधार कार्ड के अनुरूप जानकारी में संशोधन हेतु आवेदन कर सकते हैं।









