Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

संयुक्त जिला कार्यालय में मिशन अंकुर के तहत अनूठी पहल, बच्चों के प्रयास की हुई सराहना

संयुक्त जिला कार्यालय में मिशन अंकुर के तहत अनूठी पहल, बच्चों के प्रयास की हुई सराहना

 

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 22 जून 2026

     संयुक्त जिला कार्यालय परिसर बालोद में आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झलमला के छात्र-छात्राओं ने 291 सीड बाल दान किए। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झलमला प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों ने मिट्टी, खाद और विभिन्न फलदार व छायादार पौधों के बीजों को मिलाकर इन सीड बॉल्स का निर्माण किया है।

 

 

उन्होंने बताया कि आज सभी बच्चे बड़े उत्साह के साथ संयुक्त जिला कार्यालय परिसर पहुँचकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष को सीड बाॅल सौंपा। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष ने बच्चों के इस अनूठे प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि मिशन अंकुर का मुख्य उद्देश्य जन-भागीदारी से पर्यावरण को समृद्ध करना है। झलमला स्कूल के नन्हंे बच्चों ने सीड बॉल तैयार कर न केवल पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित किया है। उल्लेखनीय है कि सीड बॉल्स को आगामी वर्षा ऋतु के दौरान खुले मैदानों और वन क्षेत्रों में फेंका जाएगा, जहाँ ये बारिश का पानी पाकर प्राकृतिक रूप से पौधों का रूप ले लेंगी। इससे कम लागत और बिना खुदाई के बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण संभव हो सकेगा।

 

Related Articles

Back to top button