
छत्तीसगढ़
शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ा, इंटकवेल के आस पास झिल्ली,पन्नी रेत,शहर में पानी सप्लाई प्रभावित
दुर्ग/ नगर पालिक निगम जल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ा, इंटकवेल के आस पास झिल्ली पानी रेत जमा होने के कारण मोटर पंप सप्लाई बार बार बन्द हो रहा है,जिससे पानी शहर में पानी सप्लाई प्रभावित हो रही है।शिवनाथ नदी में बने इंटकवेल के आस पास झिल्ली,पन्नी रेत जमा हो गई है। इसके चलते पानी सप्लाई बाधित हो रही है।पूरा अमला इंटकवैल की सफाई में लगा हुआ है।लगातार प्रयास किया जा रहा है।जलप्रदाय देर से हो पायेगा। नागरिको को असुविधा के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त प्रकाश सर्वे व जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने आम नागरिकों से अपील की पानी स्टोर करके रखें,प्रभावित क्षेत्रों में ट्रेंकर के माध्यम से जलप्रदाय किया जाएगा।







