छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा: मसूरी-देहरादून रूट पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 2 की मौत, कई घायल, मौके पर पुलिस अधिकारी और आईटीबीपी की टीम…

By Dinesh chourasiya

 

 

उत्तराखंड : ACCIDENT BREAKING : मसूरी-देहरादून रूट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, यहाँ तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बस में सवार दो लड़कियों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल है. हादसा मसूरी देहरादून मेन रोड पर शेरगाड़ी के पास हुआ।

 

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी और आईटीबीपी की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है। घायलों को खाई से निकालकर अनुमंडल अस्पताल लंढौर ले जाया जा रहा है।

 

 

हादसे में दो लड़कियों की मौत

जानकारी के अनुसार, 22 यात्रियों से भरी बस मसूरी से देहरादून से आ रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई, वहीं  कई घायल हुए है. सूचना मिलते ही मसूरी, आईटीबीपी और अन्य राहत दलों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत, बचाव कार्य शुरू किया।

 

 

Related Articles

Back to top button