छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

पांच दिन के अंदर बंद हो जाएगा 10 डिजिट वाला मोबाइल नबंर, न कर सकेंगे फोन, न आएगा मैसेज

By Dinesh chourasiya

नई दिल्लीः ट्राई यानि भारत सरकार की वो संस्था जो टेलिकॉम सेक्टर के नियमों का निर्धारण करती है। मोबाइल उपभोक्तओं की सुविधा को देखते हुए ट्राई की ओर से कई बार नियमों में बदलाव किया जाता है। इसी कड़ी में ट्राई ने एक और नियमो में बदलाव किया है, जिसके तहत अब देशभर में 10 डिजिट वाले मोबाइल नंबर बंद किए जाएंगे। ये सुनकर आपको झटक लग सकता है। जी हां हाल ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ट्राई अब अनरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर्स को बंद करेगी। इन नंबर्स से न तो कॉल की जा सकेगी और न ही मैसेज किए जा सकेंगे मिली जानकारी के अनुसार ट्राई ऐसे 10 डिजिट वाले नंबर पर लगाम कस रही है जो बिजनेस उद्देश्य से प्रमोशनल कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। ट्राई के नियम के अनुसार प्रमोशनल उद्देश्य के लिए अलग से नंबर रिलीज किए जाते हैं। अगर आप पर्सनल नंबर से प्रमोशनल कॉल करते हैं तो आपका नंबर बंद हो सकता है

आपकी जानकारी कि लिए बता दें कि नॉर्मल कालिंग और प्रमोशनल कॉलिंग के लिए ट्राई की तरफ से अलग-अलग नंबर जारी होते हैं। प्रमोशनल कॉलिंग वाले नंबर में डिजिट की संख्या ज्यादा होती है और इसी से एक यूजर्स पहचानता है कि उसके पास प्रमोशनल कॉल आ रही है। यह जानने के बाद रिसीवर पर निर्भर करता है कि वह कॉल को रिसीव करे या न करें।

हालांकि कई बार लोग प्रमोशनल कॉल को रिसीव नहीं करते जिसकी वजह से लोग नॉर्मल नंबर से कॉल करने लगते हैं। जानकारी के अनुसार ट्राई ने इसमें रोक लगाने के लिए टेलीकॉम सर्विस प्रवाइडर्स से भी बात की है। नियम के मुताबिक अगर कोई यूजर नॉर्मल नंबर से प्रमोशनल कॉल करते हुए पाया गया तो उसका नंबर 5 दिन के अंदर बंद हो सकता है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button