
बालोद न्यूज 💫दुपहिया वाहन से पेपर जांचने जा रही शिक्षिका को ट्रक ने कुचला एक की मौत, दूसरी घायल
By Dinesh chourasiya
- “बालोद न्यूज 💫दुपहिया वाहन से पेपर जांचने जा रही शिक्षिका को ट्रक ने कुचला एक की मौत, दूसरी घायल
। आज सुबह बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 पर ग्राम भरदा में हनुमान मंदिर के सामने भीषण सडक़ हादसा हुआ है। यहां पर स्कूटी सवार दो शिक्षिका ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही एक शिक्षिका नीता बघेल की मौत हो गई, वहीं मीना साहू की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जिसके बाद रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों स्कूटी सवार शिक्षिका हैं। वे सीधे ट्रक के चक्के के नीचे आ गईं, जिनके कारण भीषण सड़क हादसे का भी शिकार हो गईं, वहीं ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय निवासी नीलांबर साहू ने बताया कि स्कूटी में सवार दोनों शिक्षिकाएं ट्रक की चपेट में आ गई और एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।







टीचर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष
सडक़ हादसे में जिस शिक्षिका की मृत्यु हुई है, वे टीचर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष थीं और ग्राम चंदनबिरही में पदस्थ थीं, वहीं एक अन्य घायल मीना साहू की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर से उसे रिफर कर दिया गया है, उसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। इस सड़क हादसे के बाद से टीचर्स एसोसिएशन में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों शिक्षिकाएं पेपर जांचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भरदा में वह हादसे का शिकार हो गईं, जिसके बाद से शिक्षा विभाग में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है।




पति से रहती थी अलग
मृतका शिक्षिका के बारे में पता चला कि वह अपने पति से दूर अपने मायके में रहती थी, उसके दो बच्चे हैं एक बेटी और एक बेटा और अभी-अभी उसने गुरुर में सेटल होने के लिए जमीन खरीदा था और घर बनाने की तैयारी थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ







